Breaking NewsNational

हनीमून पर गया एक और नवविवाहित जोड़ा लापता, परिजन बोले- ‘एक चप्पल तक नहीं मिली’

कौशलेंद्र और अंकिता जिस वाहन में सवार थे, उसे खाई में गिरे 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के परिजन सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने की मांग कर रहे हैं।

प्रतापगढ़। मध्य प्रदेश के सोनम और राजा के बाद सिक्किम में हनीमून पर गया एक और नवविवाहित जोड़ा लापता हो गया है। 11 दिन से दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। राजा और सोनम मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजा का शव पहले ही बरामद हो गया था। अब सोनम भी सही सलामत यूपी के गाजीपुर में मिल गई है। वहीं, यूपी के प्रतापगढ़ जिले के नवविवाहित दंपति कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि “अब तक एक चप्पल तक नहीं मिला।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button