Breaking NewsUttarakhand

देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

मृतका की बहन ने बताया कि वह वैष्णवी के साथ चार खंभा चौक से पैदल कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी।

देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा चौक के पास पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 8:45 बजे थाना क्लेमेंटटाउन को चार खंभा चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि मिक्सर ट्रैक्टर ने एक युवती को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मृतका की बड़ी बहन कृतिका रावत मौजूद थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतका वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत, पटेल नगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी। वैष्णवी ग्राफिक एरा में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

Advertisements
Ad 29

कृतिका के अनुसार, वह अपनी बहन वैष्णवी के साथ चार खंभा चौक से पैदल कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। रात अधिक होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button