Breaking NewsUttarakhand

क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने के सभी प्रयास करती दिखाई देती हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने की योजनाओं पर वे काम कर रही हैं जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा और वार्ड के अन्य रुके हुए कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। 

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड के विकास और जनता की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर नज़र आती हैं। उनका कहना है कि लोगों की सेवा और क्षेत्र के विकास के उद्देश्य से ही वे पार्षद बनी हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सेवा करने की शिक्षा और प्रेरणा उन्हें अपने पिता पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर से मिली है। उनसे ही सीख लेकर वे जनसेवा कर रही हैं और पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास कर रही हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर जनता के सुख-दुःख में लोगों के साथ खड़ी नज़र आती हैं और जनसमस्याओं को दूर कर क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने के सभी प्रयास करती दिखाई देती हैं। यही नहीं वे क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करती हैं और इन धार्मिक आयोजनों के लिए अपना सहयोग भी प्रदान करती हैं।

वार्ड में कोई भी समस्या होने पर एवं क्षेत्र वासियों की तकलीफों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर पार्षद वंशिका सोनकर तत्काल मौके पर पहुंच कर सुध लेती हैं और लोगों की परेशानियों को हल करने की हर संभव कोशिश करती हैं। पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड में कई महत्वपूर्ण कार्यों को करवाने की योजनाओं पर वे काम कर रही हैं जिन्हें जल्द ही शुरू किया जाएगा और वार्ड के अन्य रुके हुए कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button