Breaking NewsEntertainment

भोजपुरी फिल्मों में नज़र आएँगी सपना चौधरी

नयी दिल्ली। हरियाणवी लोक गीतों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली सपना चौधरी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के ठुमके जल्द ही आपको भोजपुरी फिल्मों में देखने को मिल सकता है। मेगा स्टार रवि किशन, काजल राघवानी और शुभी शर्मा स्टारर फिल्म में ‘बैरी कंगना 2’ में सपना चौधरी दिख सकती है।

Advertisements
Ad 29

बाद में सपना ने बताया कि मुझे भोजपुरी नहीं आती पर मुझे पता है कि भोजपुरिया दर्शक मुझे बहुत पसंद करते है इसलिए वह इस फिल्म में काम कर रहीं है। हालंकि सपना ने फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी से इनकार किया और उम्मीद जताया कि फिल्म काफी अच्छी होगी।

 निर्देशक अशोक त्रिपाठी अत्री ने इस फिल्म को रोमांस और मनोरंजन से भरपूर बताया और कहा कि यह फिल्म आत्मा से संबंधित है। आपको बता दे कि फिल्म बैरी कंगना काफी हिट रहीं थी। तब उस फिल्म में कुणाल सिंह थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button