Breaking NewsWorld

भूकंप से फिर डोली इंडोनेशिया की धरती, 6.1 आंकी गयी तीव्रता

जर्काता। इंडोनेशिया के तट पर मंगलवार तड़के 6.1 तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकम्प के कारण किसी के हताहत होने या किसी अन्य प्रकार की क्षति की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकम्प का केन्द्र वांगपु शहर से करीब 150 किलोमीटर दूर सुम्बा द्वीप के पास 31 किलोमीटर की गहराई में था।

इंडोनेशिया आपदा एजेंसी के अनुसार भूकम्प के बाद उसी इलाके में 5.2 की तीव्रता का एक और भूकम्प आया।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में पिछले साल दिसम्बर में ज्वालामुखी फटने के बाद आए भीषण भूकम्प में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button