Breaking NewsNational

कोटद्वार के छात्र ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, मिला ये जवाब

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ परीक्षा पर चर्चा की। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उत्तराखंड के भी 11 छात्र शामिल हुए हैं। इस दौरान उत्तराखंड में कोटद्वार के छात्र ने भी पीएम मोदी से सवाल किया। छात्र के सवाल के जवाब पीएम मोदी ने बखूबी से दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान अभिभावकों से एक अपील भी की।

20200120_124615

Advertisements
Ad 29

कोटद्वार के छात्र मयंक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या जीवन में सफलता का मापदंड परीक्षा में प्राप्त अंक ही हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षा में अंक को महत्वपूर्ण पड़ाव मानना चाहिए, लेकिन इसे ही सब कुछ नहीं मानना चाहिए।

उन्होंने माता पिता से निवेदन किया कि बच्चों को ‘ये नहीं तो कुछ नहीं’ का गुण न सिखाएं। किसी विषय में ‘सफलता नहीं पाई तो जीवन में कुछ नहीं पाया’ ऐसी सोच न बनाएं। उन पर किसी भी टारगेट को पाने के लिए दबाव न बनाएं।

इस दौरान परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम देखने के लिए स्कूलों में टीवी लगाया गया। हरिद्वार के जीआईसी में नेट की परेशानी की वजह से छात्र पीएम का कार्यक्रम नहीं देख पाए। रुद्रपुर के रेम्बो पब्लिक स्कूल, देहरादून के ब्रह्मपुरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटरकॉलेज पटेलनगर समेत कई स्कूलों में टीवी के माध्यम से कार्यक्रम दिखाया गया। कई स्कूलों में रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम का सुनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button