Breaking NewsUttarakhand

झरने के साथ गिरा पेड़, पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल

पेड़ की चपेट में आने से दिल्ली की पर्यटक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार पर्यटक घायल हो गए।

देहरादून। जनपद देहरादून में चकराता के टाइगर फॉल में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ से झरने के साथ गिरे पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि आसपास नहा रहे तीन पर्यटकों को हल्की खरोंचें आई हैं।

सोमवार को चकराता के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टाइगर फाॅल के नीचे कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग नहा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे झरने के पानी के साथ पहाड़ी से एक बड़ा पेड़ उनके ऊपर आकर गिर गया। चकराता के सुजोऊ गांव निवासी गीताराम जोशी (48) और दिल्ली के शाहदरा निवासी अलका आनंद (55) पत्नी गोविंद आनंद पेड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पेड़ के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस से सीएचसी चकराता भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
Ad 27

थाना प्रभारी चकराता चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि मृतक गीताराम जोशी सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते थे। वह पत्नी और बेटी के साथ घूमने के लिए चकराता आए थे। वहीं, अलका आनंद अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ चकराता घूमने आई थीं। इनके अलावा आसपास नहा रहे तीन अन्य पर्यटकों को पेड़ की टहनियों से खरोंचें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button