Breaking NewsUttarakhand

बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, मौत

देहरादून। जनपद के ऋषिकेश थाना क्षेत्र में देर रात बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से झारखंड निवासी भैरव कुमार (35 वर्ष) हाल में बर्फ फैक्ट्री श्यामपुर में राजमिस्त्री का काम करता है। देर रात वह श्यामपुर से निकट ही घर के लिए जा रहा था।

Advertisements
Ad 29

ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे पर एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक आकाश (30 वर्ष) निवासी बायपास श्यामपुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button