Breaking NewsEntertainment

बॉलीवुड के शहंशाह ने इन कलाकारों को दी शुभकामनाएं

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘‘मनमर्ज़िया’’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के अभिनय की सराहना करते हुए दोनों को हस्तलिखित सराहना पत्र भेजे। अभिनेता ने ट्विटर पर बिग बी द्वारा भेजे हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की।

Advertisements
Ad 29
कौशल ने लिखा, ‘‘मेरी लिए यह बहुत मायने रखता है। हस्तलिखित सराहना पत्र और गुलदस्ते के लिए शुक्रिया बच्चन सर।’’फिल्म ‘पिंक’ में अमिताभ के साथ काम कर चुकी तापसी पन्नू ने भी पत्र और गुलदस्ते की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘आखिरकार, यह पत्र। एक मील का पत्थर हासिल कर लिया।’’

‘‘मनमर्ज़िया’’ में अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म त्रिकोणिय प्रेम कहानी है। अमिताभ इससे पहले राजकुमार राव, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, सुशांत सिंह राजपूत, कंगना रनौत और रणदीप हुड्डा को भी हस्तलिखित सराहना पत्र भेज चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button