Breaking NewsEntertainment

‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

मुंबई। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज डेट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का आज फैसला आया है। कोर्ट में एक याचिका दायर कर के फिल्म की रिलीज डेट रोकने की अर्जी दी गई थी। इसको लेकर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई चल रही थी जिस पर फैसला भी आ गया है। फिल्म में अनुपम खेर हैं जिनके लुक को लेकर भी चर्चा चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म की रिलीज रोकने पर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसको लेकर आज कोर्ट ने इस याचिका को रद्द कर दिया और फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी।

अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को उसी डेट पर रिलीज किया जाएगा जो पहले से तय थी। यानी कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisements
Ad 29

फिल्म विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा जी स्टूडियो, आईएएमबुद्ध और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत निर्मित है।

इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली , चिन्मय मंडलेकर फारूक मलिक हैं। और पुनीत इस्सर डीजीपी हरि नारायण, प्रकाश बेलावाड़ी डॉक्टर महेश कुमार, मृणाल कुलकर्णी लक्ष्मी दत्त, अतुल श्रीवास्तव विष्णु राम और पृथ्वीराज सरनाइक शिव पंडित के रूप में दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button