Breaking NewsUttarakhand

चलते ऑटो से कूदी युवती, पढ़ें ये खबर

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड में भी अब महिलाएं एवँ युवतियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की असुरक्षा का ऐसा ही एक मामला राज्य के हल्द्वानी में सामने आया है जहाँ एक कॉलेज के सामने से ऑटो में बैठी छात्रा अचानक ऑटो से कूद गई। छात्रा ने यह कदम चालक की अश्लील बातें सुनकर उठाया। छात्रा ड्राइवर की मंशा भांप ऑटो से कूद गई।

युवती के परिजनों ने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन खबर लिखे जाने तक शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फुटेज और छात्रा के अपहरण की कोशिश की बात वायरल हो रही है। वहीं रात के समय स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

Advertisements
Ad 27

हल्द्वानी में एक कॉलेज के सामने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे चार छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। तीन छात्राएं बड़ी मस्जिद के समीप उतर गईं, लेकिन नौवीं की एक छात्रा आगे जाने के लिए ऑटो में बैठी रही। रास्ते में ऑटो चालक छात्रा से अश्लील बातें करने लगा।

इस पर छात्रा चालक को खरी-खोटी सुनाकर ऑटो से कूद गई। चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के बताने पर परिजनों ने चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परिजन एक ऑटो का नंबर फुटेज में आने पर संबंधित चालक की तलाश कर रहे हैं।

लोकलाज के चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। इधर सोशल मीडिया पर ऑटो का फुटेज वायरल है और कहा जा रहा है कि छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button