Breaking NewsUttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा, पुस्तक मेले का किया शुभारंभ

Dehradun News: सीएम धामी ने साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम में पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। वहीं, उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान-2024’ में भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखण्ड ज्ञान और दर्शन की भूमि है। प्रदेश में साहित्य और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार सतत कार्य कर रही है। विशेष रूप से स्थानीय बोलियों में साहित्य सृजन करने वाले साहित्यकारों को विभिन्न मंचों और योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, प्रदेश में दो साहित्य ग्रामों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जो प्रदेश की साहित्यिक विरासत को और अधिक समृद्ध करने में सहायक होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button