Breaking NewsEntertainment

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबियत बिगड़ी, बड़े भाई ने कही ये बात

नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है और वो 9 दिन से बेहोश हैं। जब से उन्हें हार्ट अटैक आया है तब से वो बेहोश हैं और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल कॉमेडियन वेंटिलेटर पर हैं। राजू की तबीयत पर उनके बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव का रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत बेहद क्रिटिकल है और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

राजू श्रीवास्तव के लिए राजपाल यादव ने किया पोस्ट

राजू श्रीवास्तव की तबीयत पर राजपाल यादव का पोस्ट भी सामने आया है। राजपाल यादव ने राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

Advertisements
Ad 27

राजू श्रीवास्तव भारत के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर हैं। राजू टीवी के कई पॉपुलर शो में नजर आ चुके हैं। हमने उन्हें ‘बिग बॉस’, ‘शक्तिमान’, ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कपिल शर्मा शो’ में देखा है और उनके जोक्स  पर खूब हंसे हैं। राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button