Breaking NewsEntertainment

रिलीज हुआ ‘दसवीं’ का दमदार ट्रेलर, अभिषेक बच्चन ने किया हैरान

मुंबई। अभिषेक बच्चन और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘दसवीं’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बहुत ही दमदार होने वाली है। ट्रेलर को देखने के बाद आप फिल्म का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

करीब 2 मिनट 37 सेकंड के ट्रेलर को देखकर समझ आ रहा है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक अनपढ़ नेता गंगाराम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत  एक सनसनी खबर से होती है, जिसमें कहा जा रहा है कि आज सुबह की सबसे बड़ी खबर ये आ रही है कि टीचर भर्ती घोटाले में एसआईटी की छानबीन होने तक चीफ मिनिस्टर गंगा राम चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और इसके बाद  बाद अभिषेक की एंट्री होती है, जो जाट की भूमिका में हैं। इसके बाद गंगाराम चौधरी के संघर्ष की कहानी शुरू हो जाती है और वो जेल में ही परीक्षा की तैयारी करने लगते हैं।

Advertisements
Ad 29

ट्रेलर को देख कर लग रहा कि अभिषेक ने जाट के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। उनकी डायलॉग डिलीवरी भी काफी शानदार है। वहीं यामी गौतम फिल्म में ऑफिसर का रोल निभा रही हैं। वो भी एक रफ-टफ जेलर की तरह नजर आ रही हैं। अभिषेक की वाइफ बिमला देवी के कैरेक्टर में एक्ट्रेस निमरत कौर भी अपने लुक के साथ न्याय करती हुई दिख रही हैं। ट्रेलर में सभी किरदारों को बहुत ही बखूबी तरीके से इंट्रोड्यूज करवाया गया है।

फिल्म नेटफ्ल्कस पर 7 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button