Breaking NewsWorld

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा- ‘सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लिए बंद है होर्मुज स्ट्रेट’

ईरान के विदेश मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लिए बंद किया गया है। यह सभी के लिए नहीं बंद है।

इजरायल और अमेरिका के द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी हैं। ईरान की तरफ से भी इन हमलों का जवाब दिया जा रहा है। इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने को लेकर कहा है कि यह सभी देशों के लिए बंद नहीं किया गया है। होर्मुज स्ट्रेट में जारी नाकेबंदी को लेकर अराघची ने कहा कि यह केवल हमारे दुश्मनों के लिए बंद है, हम और हमारे सहयोगियों पर हमला करने वाले टैंकरों और जहाजों के लिए स्ट्रेट को बंद रखा जाएगा।

‘होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है’

अराघची ने एक इंटरव्यू में कहा, “दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट खुला है। यह केवल हमारे दुश्मनों, हम पर और हमारे सहयोगियों पर हमला करने वालों के टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है। बाकी सभी के लिए आवागमन की कोई सीमा नहीं है।” बता दें कि ईरानी मंत्री का यह दावा ऐसे समय आया है जब कई भारतीय जहाजों समेत सैकड़ों जहाज फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच संकरे समुद्री मार्ग में फंसे हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर जारी नाकाबंदी के बारे में बोलते हुए ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि यह मार्ग “सुरक्षा चिंताओं” के कारण बंद है।

Advertisements
Ad 27

‘रूस और चीन रणनीतिक साझेदार’

अराघची ने कहा, “निश्चित रूप से, उनमें से कई अपनी सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मार्ग से गुजरना नहीं चाहते। इसका हमसे कोई लेना-देना नहीं है। वहीं दूसरी ओर, कई टैंकर और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे हैं।” अरघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “यह केवल अमेरिकी और इजरायली जहाजों और टैंकरों के लिए बंद है, अन्य के लिए नहीं।” इसके अलावा रूस और ईरान द्वारा ईरान को सैन्य और खुफिया सहायता प्रदान करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अरघची ने कहा, “रूस और चीन हमारे रणनीतिक साझेदार हैं। अतीत में हमारा घनिष्ठ सहयोग रहा है, जो अभी भी जारी है। इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button