Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन, संत शिरोमणि रविदास एवं महर्षि वाल्मिकी के पवित्र स्थानों का होगा सौन्दर्यीकरण

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संत शिरोमणि रविदास एवं महर्षि वाल्मिकी के हरिद्वार स्थित पवित्र स्थानों को वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुम्भ मेले के बजट के अन्तर्गत सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु विधायक देशराज कर्णवाल को आश्वासन दिया है। विधायक देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री को गुरूवार को इस सम्बन्ध में एक ज्ञापनपत्र सौंपा।

Advertisements
Ad 27

विधायक देशराज कर्णवाल ने महर्षि वाल्मिकी एवं संत शिरोमणि रविदास के हरिद्वार स्थित पवित्र स्थानों का सौन्दर्यीकरण कुम्भ मेला 2021 के बजट से किए जाने, नमामि गंगे घाट स्थित गुरू रविदास व मीरा जी की मूर्तियों को संगमरमर की बनाकर स्थापित करने  सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नमामि गंगे घाट को गुरू रविदास घाट के नाम से भी पुकारे जाने का अनुरोध किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button