Breaking NewsNational

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 94 साल की उम्र में निधन, पढ़िये पूरी खबर

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित सुखराम (Sukh Ram) का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। उनके बेटे अनिल शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। सुखराम को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था और उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था।

सुखराम (Sukh Ram) को एम्स में 7 मई को एडमिट किया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें 4 मई को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जिसके बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाया गया।

5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए

सुखराम (Sukh Ram) ने अपने राजनीतिक जीवन में कई जीत हासिल की थीं। वह 5 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए। उनके बेटे अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से विधायक हैं और वह खुद मंडी से लोकसभा सांसद रहे। सुखराम साल 1993-1996 के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) थे।

भ्रष्टाचार के लगे थे आरोप 

पंडित सुखराम पर साल 1996 में संचार मंत्री रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे और साल 2011 में उन्हें 5 साल की सजा भी हुई थी। साल 1996 में उनके बेटे अनिल शर्मा का नाम टेलीकॉम घोटाले में सामने आया था, जिसके बाद अनिल को कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सुखराम ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया।

सलमान खान की बहन से की है पोते आयुष ने शादी

पंडित सुखराम के पोते आयुष शर्मा बॉलीवुड एक्टर हैं और उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान की बहन से शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button