Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा- कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में देश पीएम मोदी के साथ है

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लङाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री जी द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है। प्रधानमंत्री जी ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। प्रधानमंत्री जी का आज का सम्बोधन कोरोना से लङाई में जन आंदोलन को प्रेरित करेगा।

कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉक डाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है। हम सभी के प्रयासों से देश आज जिस संभली स्थिति में है हमें उसे छोड़ना नहीं है। इस मामले में हमें जब तक पूरी सफलता नहीं मिलती है तब तक लापरवाही नहीं बरतनी है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इस लड़ाई को कमजोर नहीं करना है। जब तक ‘‘दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं’’ के आह्वान के साथ ही दो गज की दूरी समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संदेश भी सुखद है कि इस दिशा में देश व दुनिया में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। हमारे वैज्ञानिक दिन रात जी-जान से जुड़े हैं। एडवांस स्टेज पर टेस्टिंग चल रही है। वैक्सीन बन जाने पर उसे प्रत्येक भारतीय तक पहुँचाने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत वैक्सीन आने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 की वैक्सीन के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की समुचित कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button