Breaking NewsWorld

भ्रष्‍टाचार में नवाज शरीफ का भाई गिरफ्तार

इस्लामाबाद। पाकिस्‍तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के राज में पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई और PML-N के अध्‍यक्ष व नेशनल असेंबली (पाकिस्‍तानी संसद) में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ को भ्रष्‍टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 29

शहबाज शरीफ पंजाब प्रांत के मुख्‍यमंत्री भी रहे हैं। न्‍यूज के अनुसार, शहबाज को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्‍यूरो (NAB) ने गिरफ्तार किया है। ‘डॉन न्‍यूज टीवी’ के मुताबिक, नवाज के भाई को आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग स्‍कीम मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस योजना की कुल लागत 14 अरब रुपये थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button