Breaking NewsEntertainmentUttarakhand

बिग फ्रेम्स फिल्म्स ने केयरलेस के लिए किये ऑडिशन

देहरादून। ग्लैमर की दुनियां के चर्चित नाम बिग फ्रेम्स फिल्म्स ने देहरादून में बॉलीवुड की हिंदी फिल्म केयरलेस के लिए ऑडिशन के किए। ऑडिशन के बारे में जानकारी देते हुए बिग फ्रेम्स फिल्म्स के डायरेक्टर श्रेयन ठाकुर ने बताया कि केयरलेस एक हिंदी फिल्म है जिसे मैड इंटरटेनमेंट के द्वारा बनाया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता पंकज कुमार हैं जबकि फिल्म को आलोक श्रीवास्तव निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों के चयन लिए के देहरादून में ऑडिशन किए गए। इस दौरान सैकड़ों युवकों व युवतियों ने ऑडिशन दिए ऑडिशन के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर पंकज कुमार एवं डायरेक्टर आलोक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 29

फिल्म के निर्देशक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि केयरलेस युवाओं की जिंदगी पर आधारित फिल्म है जिसकी अधिकांश शूटिंग उत्तर प्रदेश में की जाएगी। बाकी का शेड्यूल मुंबई में पूरा होगा। अभी फिल्म की स्टारकास्ट पर काम किया जा रहा है, जल्दी शूटिंग शुरू की जाएगी।

ऑडिशन के दौरान बिग फ्रेम्स फिल्म के डायरेक्टर श्रेयन ठाकुर के अलावा बिग फ्रेम्स फिल्म्स की ब्रांड एम्बेसडर भावना रावत, बॉलीवुड कलाकार उत्तम नवराज, अंतराष्ट्रीय मॉडल मोनिका कांडपाल, इमरान अहमद एवं रीता ज़ोरावर समेत बिग फ्रेम्स फिल्म्स से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button