Breaking NewsUttarakhand

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी सुरक्षाकर्मियों को शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, यह बल 1968 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से बनाया गया था, जो तब से देश की प्रमुख संपत्तियों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी सुरक्षाकर्मियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, राष्ट्रीय उपक्रमों और संस्थानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले “केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल” के स्थापना दिवस की सभी सुरक्षाकर्मियों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

Advertisements
Ad 29

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है, जो 10 मार्च 1969 को स्थापित हुआ था। यह बल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है और मुख्य रूप से देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एयरपोर्ट्स, मेट्रो और परमाणु संयंत्रों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह बल 1968 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से बनाया गया था, जो तब से देश की प्रमुख संपत्तियों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button