Breaking NewsNational

कोरोना वायरस के शिकार हुए कांग्रेस नेता तरुण गोगोई, ट्वीट कर जानकारी दी

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कांग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग तुरंत कोरोना टेस्ट करवा लें। गोगोई ने ट्वीट में लिखा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई है। जो लोग पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए, उन्हें तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए जाना चाहिए।”

 

इससे पहले, असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता और कामरूप (एम) के उपायुक्त बिस्वजीत पेगू भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Advertisements
Ad 29

बता दें कि साल 2016 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले तक तरुण गोगोई ने 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला।

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसके मद्देनजर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए गोगोई पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button