Breaking NewsUttarakhand

स्कूली बच्चों के बीच पहुँचीं पार्षद वंशिका सोनकर, किया उत्साहवर्धन

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, विद्यालय के होनहार नन्हें बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनका उत्साह बढ़ाना ही एक मजबूत एवं विकसित भारत की नींव है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने क्षेत्र के सोफिया हाई स्कूल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्षेत्र के सोफिया हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं इंदिरा कॉलोनी वार्ड की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- स्कूल के इस कार्यक्रम में शामिल होकर बेहद प्रसन्नता हो रही है। आज का दिन ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नन्ही प्रतिभाओं के नाम है।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद वंशिका सोनकर ने बीती 26 सितंबर को आयोजित हुई ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सुंदर कविताओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं वंशिका सोनकर ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया।

Advertisements
Ad 29

इसके पश्चात पार्षद वंशिका सोनकर इंदिरा कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित भाषण, निबंध एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया, जिसके बाद पार्षद वंशिका सोनकर द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा, विद्यालय के होनहार नन्हें बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनका उत्साह बढ़ाना ही एक मजबूत एवं विकसित भारत की नींव है। आज का ये कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button