Breaking NewsEntertainment

जानिए श्रीदेवी की मौत के बाद उनके के बारे में क्या कहा बेटी जाह्नवी ने

मुम्बई। अभी हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। बोनी कपूर ने मीडिया से बातचीत में भारत सरकार को धन्यवाद कहा था। उस समय का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर भी मीडिया से मां श्रीदेवी के बारे में पहली बार बोलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को जाह्नवी एंड खुशी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। दो घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, जाह्नवी कपूर की आवाज बहुत प्यारी है, यही कारण है वीडियो को 100 से भी ज्यादा बार देखा है।

वीडियो में जाह्नवी कपूर मां को मिले राष्ट्रीय सम्मान के बारे में बात करते हुए कहती हैं, मैं और खुशी मां श्रीदेवी की मेहनत, समर्पण को पहचानने के लिए ज्यूरी का धन्यवाद करते हैं। वह हमारे लिए बेहद स्पेशल थीं। हमें इस बात की खुशी है कि उनके काम की तारीफ की गई। इसी बीच बोनी कपूर ने टोकते हुए जाह्नवी कपूर को भारत सरकार का भी धन्यवाद करने की बात कही। जिसके बाद जाह्नवी ने कहा, मां की उपलब्धियों की सराहना करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद करती हूं।

Advertisements
Ad 13

श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर अपनी बेटियों का बेहद ख्याल रख रहे हैं। बोनी कपूर अक्सर खुशी और जाह्नवी कपूर का हाथ पकड़े हुए स्पॉट किए जाते हैं। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बॉलीवुड के डेब्यू फिल्म को लेकर श्रीदेवी काफी उत्साहित थीं, वह जाह्नवी कपूर के साथ अक्सर सेट पर जाती रहती थीं। हालांकि अब बोनी कपूर बेटियों के लिए मां-पिता दोनों का फर्ज अदा कर रहे हैं। फिल्म ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर के साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button