वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए देहरादून पुलिस करेगी त्रैमासिक बैठकों का आयोजन
संवाद में दून के वरिष्ट नागरिकों ने सुझाव दिए की राज्य में लागू उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली 2011 के प्राविधानों के अंतर्गत थानावर बुजुर्गों के साथ मासिक बैठक आयोजित की जानी जरूरी है।

देहरादून। वरिष्ठ नागरिकों के साथ पुलिस विभाग पारस्परिक सामंजस्य से इनकी समस्याओं पर जरूरी कदम उठाने, सुझाव संकलित करने हेतु त्रैमासिक बैठकों का आयोजन करेगा। यह आश्वासन आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोभाल ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संयुक्त नागरिक संगठन की पहल पर आयोजित संवाद में दिया।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि बुजुर्गों की कठिनाइयों के त्वरित समाधान के लिए पुलिस विभाग सभी कदम उठाएगा, किसी भी कठिनाई में वरिष्ठ नागरिक किसी भी समय संपर्क कर विभाग की मदद ले सकते हैं।

संवाद में दून के वरिष्ट नागरिकों ने सुझाव दिए की राज्य में लागू उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण नियमावली 2011 के प्राविधानों के अंतर्गत थानावर बुजुर्गों के साथ मासिक बैठक आयोजित की जानी जरूरी है।एकल तथा युगल बुजुर्ग दंपत्तियों की सुरक्षा/सहायता हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाना चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने सहमति प्रकट की।

संवाद में रणजीत सिंह कैंतूरा, विनोद प्रकाश नौटियाल, सुलोचना भट्ट, राधा तिवारी, डा. एस स्वामी चंद्रा, जगमोहन मेहंदीरत्ता, उमेश्वर सिंह रावत, गिरीश चंद्र भट्ट, तारा चंद गुप्ता, डॉ. एस. एस. खेड़ा, दिनेश भंडारी, अवधेश शर्मा, खुशवीर सिंह, उमेश सक्सेना, मुकेश नारायण शर्मा, नरेश चंद्र कुलाश्री, एस पी नौटियाल आदि शामिल थे।




