Breaking NewsNational

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए चार आतंकवादी, पढ़िये पूरी खबर

जम्मू। सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह जम्मू के पास नगरोटा टोल प्लाजा पर 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के पास बान टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह 5 बजे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर राजमार्ग को बंद कर दिया गया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

Advertisements
Ad 27

आतंकवादियों ने जैसे ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की वैसे ही सुरक्षाबल मुश्तैद हो गए और आतंकवादियों की घेराबंदी कर ली गई। कश्मीर को दहलाने का मंसूबा लिए आतंकवादी (Terrorist) एक ट्रक में छिपे हुए थे। यह ट्रक कश्मीर घाटी की तरफ जा रहा था।

आतंकवादी जैसे ही बान टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा की तलाशी हो रही है, इसके बाद उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायर खोल दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नाकाबंदी की और आतंकवादियों का एनकाउंटर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button