Breaking NewsEntertainment

दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक, कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में हैं भर्ती

मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक बनी हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। सायरा बानो ने एहसान खान के जल्द ठीक होने की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वो जल्द ही घर लौटकर वापस आएंगे।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार के दोनों भाई एहसान खान और असलम खान कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। लीलावती हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 88 साल के असलम खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो कोरोना के साथ साथ डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी से भी जूझ रहे थे।

Advertisements
Ad 27

सायरा बानो ने एहसान खान की सेहत को लेकर बताया कि उनकी स्थिती अभी भी गंभीर है और वो आईसीयू में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। ईटी टाइम्स से बात करते हुए सायरा बानो ने कहा- “एहसान भाई के लिए प्रार्थना करिए। वो आईसीयू में हैं और सांस नहीं ले पा रहे हैं।” सायरा ने असलम खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा- “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि असलम भाई कोरोनावायरस का शिकार हो गए। हम वास्तव में नहीं जानते कि इस दुख का कैसे सामना करें। अल्लाह उन्हें शांति दें।”

कोरोना काल में दिलीप कुमार ने ट्विटर पर एक कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की थी। इसके जरिए उन्होंने फैंस को घर पर सुरक्षित रहने की अपील की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button