Breaking NewsNational

दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिनोंके दौरे पर सऊदी अरब रवाना होंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा, वित्त समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। मोदी सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक मामलों) टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि मोदी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक,यात्रा के दौरान मोदी वहां रुपे कार्ड भी लॉन्च करेंगे। वे रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (एफआईआई) फोरम के तीसरे सत्र में भी भाग लेंगे। वहां वे मंगलवार को सत्र को संबोधित भी करेंगे। एफआईआई को ‘दावोस इन द डेजर्ट’ के रूप में भी जाना जाता है। रियाद द्वारा 2017 में इस क्षेत्र में संभावित निवेश को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी।

Advertisements
Ad 29

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को रियाद में कुछ सऊदी के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप काउंसिल के साथ एक समझौते पर भी हस्ताक्षर होंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के साथ अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी। इस साल दिसंबर में दोनों देशों के नौसेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास भी होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button