Breaking NewsUttarakhand

दून में जुटेंगी कईं मशहूर हस्तियां, किताबों से कराएंगे दोस्ती

देहरादून। आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कईं नामचीन हस्तियां एक मंच पर नज़र आएंगी, जो युवाओं को किताबों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी। वहीं मोबाइल में खोई युवा पीढ़ी कैसे दोबारा किताबों से दोस्ती कर सकती है, देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में इस पर भी मंथन होगा। युवाओं को साहित्य और किताबों की ओर लौटाने के लिए कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्टोरी टेलिंग और राइटिंग समेत अन्य मुद्दों पर भी फोकस किया जाएगा। 11 से 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा। इसमें साहित्य और सिनेमा जगत की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

11 अक्तूबर को फेस्टिवल के उद्घाटन के बाद आयोजित होने वाले सत्र में मुख्य अतिथि पद्मभूषण रस्किन बांड स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। दूसरे दिन सुबह 10 बजे शिक्षाविद् देवयानी मुंगली बाल कविताओं के सत्र कविताओं का जादुई पिटारा में चर्चा करेंगी। सुबह 11 बजे से द इंडियन शेरलॉक सत्र आयोजित होगा, जिसमें दीपिका मूर्थी (पिका नानी) जासूसी से जुड़ी कहानियां और प्रसंगों पर चर्चा करेंगी। इसके तुरंत बाद शिक्षा का नया दौर सत्र आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया शिक्षा के बदलावों को लेकर संवाद करेंगे। यह बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी बेहद उपयोगी सत्र होगा।

Advertisements
Ad 27

इसके बाद तीन 10 से 15 वर्ष आयु के लेेखक सोहम सिंह, तथागत आनंद और आस्था मेहंदीरत्ता लेखन व साहित्य को लेकर रत्ना मनूचा से चर्चा करेंगे। अगले सत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नीलिमा सिंह बाल साहित्य और रचनात्मक लेखन को लेकर बातचीत करेंगे। अर्ती मुथाना सिंह और ममता नैनी इसके बाद एक स्टोरी टेलिंग कम वर्कशॉप आयोजित करेंगे, जिसमें ए डोजन एंड ए हाफ पुस्तक समेत अन्य बाल साहित्य पर मंथन होगा।

फेस्टिवल के अंतिम दिन रविवार 13 अक्तूबर को भी बच्चों के लिए कई सत्र होंगे। हिमाजली सरकार अपनी बाल साहित्य की पुस्तकों पर सुपरडॉग सत्र में चर्चा करेंगीं। देविका रंगाचारी बच्चों के लिए कार्यशाला टॉकिंग अबाउट द पास्ट में सोनल आर बिंद्रा के साथ शामिल होंगीं। अर्ती मुथाना सिंह और ममता नैनी अपनी किताबों की सीरीज गली रैप, फुटबाल एंड समोसाज पर कार्यशाला करेंगीं। स्फूर्ति सहारे बच्चों के लिए सफलता के सोपान विषय पर कार्यशाला में हिस्सा लेेंगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button