Breaking NewsNational

कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा

गाँधीनगर। गुजरात में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पटेल (Hardik Patel) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेज दी है। हार्दिक पटेल ने अपनी चिट्टी में उन सभी कारणों का जिक्र किया है जिसके चलते उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़ा। हार्दिक पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफे की चिट्ठी को शेयर भी किया है।

गुजरात के लिए सकारात्मक रूप से काम कर पाऊंगा- हार्दिक

हार्दिक पटेल ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा- ‘आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।’

Advertisements
Ad 27

पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे थे हार्दिक पटेल

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने हार्दिक पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे पार्टी के नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। हार्दिक पटेल ने कई बार अपनी नाराजगी खुलकर जताई भी थी। हार्दिक ने अपने इस्तीफे की चिट्टी में कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button