Breaking NewsEntertainment

Entertainment News: बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं है अरशद वारसी की बीवी, ऐसे चुराया एक्टर का दिल

'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज के बाद से ही अरशद वारसी चर्चा में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ गई है। लोग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानना चाह रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए उनकी पत्नी और प्रेम कहानी से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं।

Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ ‘जॉली एलएलबी 3’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। तीन दिनों में ही इस कोर्टरूम ड्रामा ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। हालांकि अरशद वारसी का फिल्मी सफर हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों से दूर रही है। क्या आप जानते हैं कि अरशद की पत्नी कौन हैं? अगर नहीं तो आइए जानें उनके निजी जीवन के इस खूबसूरत पहलू के बारे में। आज हम आपको बताएंगे कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई और प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने किस तरह शादी का मुकाम तय किया।

कौन हैं अरशद वारसी की पत्नी?

अरशद वारसी की पत्नी का नाम मारिया गोरेट्टी है। 90 के दशक में मारिया एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। वह एमटीवी की सबसे लोकप्रिय वीजे में से एक थीं और टेलीविजन की दुनिया में एक चमकता हुआ सितारा मानी जाती थीं। मारिया ने कुछ फिल्मों और टीवी शोज़ में भी काम किया है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी दिशा बदली और खुद को एक शेफ, लेखिका और सोशल मीडिया क्रिएटर के रूप में स्थापित किया। सोशल मीडिया पर तो मारिया काफी एक्टिव हैं, लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वो अक्सर अरशद के साथ उनकी फिल्म स्क्रीनिंग में नजर आती हैं। मारिया काफी बेबाक हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।

यहां देखें पोस्ट

Advertisements
Ad 27

 

कैसे शुरू हुई अरशद और मारिया की लव स्टोरी?

अरशद और मारिया की मुलाकात साल साल 1991 में हुई थी, जब मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में मल्हार महोत्सव आयोजित हुआ था। उस वक्त अरशद एक डांस प्रतियोगिता को जज कर रहे थे और मारिया उसमें प्रतिभागी थीं। दोनों के बीच पहली नजर का प्यार नहीं हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यह मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर वही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को अच्छे दोस्त के रूप में जानने-समझने के बाद, दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने पहले चर्च में शादी की और फिर 19 फरवरी 1999 को पारंपरिक तरीके से निकाह भी किया।

दो बच्चों के हैं मम्मी-पापा

आज अरशद और मारिया एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं और दो बच्चों बेटा ज़ेके और बेटी ज़ेने ज़ो के माता-पिता हैं। जहां अरशद अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं मारिया भी सोशल मीडिया और कुकिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में दोनों ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर में साथ नजर आए, जहां दोनों की जोड़ी की काफी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button