Breaking NewsUttarakhand

फिर करवट लेगा मौसम, होगी बारिश और बर्फ़बारी

देहरादून। होली का त्यौहार सिरपर है, सोमवार को यानी आज सुबह राजधानी देहरादून में धूप भी खिली है। लेकिन ये मौसम आगे भी शायद ऐसा ही बना रहे कहना मुश्किल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

Advertisements
Ad 27

यदि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में सोमवार को तो धूप खिलेगी लेकिन मंगलवार यानी होली से फिर मौसम का मिजाज बदल जाएगा। होली के दिन जहां मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत नौ मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ पहाड़ी इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। 10 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन तीन दिन तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
हालांकि मौसम विभाग ने कहीं बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल इस सप्ताह बना रहेगा।राजधानी में रविवार सुबह से आसमान साफ रहा।
दिन में तेज धूप खिलने से ठंड काफूर हो गईं। शनिवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को तापमान करीब चार डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को धूप खिलने की सूरत में तापमान में और बढ़ोतरी आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button