Breaking NewsUttarakhand
पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पर मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज
पीड़ित का आरोप है कि 31 जुलाई को राशिद पहलवान ने उसे सेंट्रल ऑफ टाउन स्थित एक प्लॉट पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं।

देहरादून। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रामपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित का आरोप है कि 31 जुलाई को राशिद पहलवान ने उसे सेंट्रल ऑफ टाउन स्थित एक प्लॉट पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।