Breaking NewsUttarakhand

दुकान की छत उखाड़कर की चोरी, ऐसे हुआ खुलासा

बृहस्पतिवार को भोजावाला निवासी देवेंद्र ठाकुर को खेत में चोरी हुआ डीवीआर पड़ा मिला। उसे सुखाकर चलाने पर नकाबपोश संदिग्ध वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दिया, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।

देहरादून। पश्चिमी वाला गांव में अर्द्ध सैनिक कैंटीन के नाम से संचालित परचून की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से चोर सीसीटीवी का डीवीआर, हार्ड डिस्क और वाई-फाई उपकरण भी उखाड़ ले गया, लेकिन खेत में फेंका गया डीवीआर मिलने से वारदात की पोल खुल गई। फुटेज में काला मास्क और काली टोपी पहने एक संदिग्ध कैद हुआ है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।दुकान स्वामी राजेश ठाकुर निवासी पश्चिमीवाला के अनुसार, वह 27 जुलाई की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह स्टोर की छत की चादर उखड़ी और अंदर का दरवाजा मुड़ा हुआ मिला। गल्ले से करीब एक हजार रुपये की नकदी और ड्राई फ्रूट्स के पैकेट गायब थे। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 1:50 बजे एक व्यक्ति सामान ले जाते हुए दिखाई दिया।

Advertisements
Ad 29

बृहस्पतिवार को भोजावाला निवासी देवेंद्र ठाकुर को खेत में चोरी हुआ डीवीआर पड़ा मिला। उसे सुखाकर चलाने पर नकाबपोश संदिग्ध वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दिया, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button