Breaking NewsNationalSports

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की हालत गंभीर, कोरोना के चलते अस्पताल में वेंटिलेटर पर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया।

Advertisements
Ad 29

डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘‘सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने भी। वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाये।’’

भारत के लिये 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button