Breaking NewsLifeNational

गर्मी की छुट्टियों में पंचमढ़ी जाएं और पाएं जन्नत का एहसास

गर्मी में अकसर लोगों को घूमने के लिए पहाड़ों पर जाने में ही आनंद आता हैं। इस लिए गर्मियों में अधिकतर लोगों की पसंद हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड होते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगह के बारे में जहां आप गर्मी की तपिश से दूर अपने परिवार व दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मध्यप्रदेश पहाड़ी प्रदेश तो नहीं लेकिन काफी खूबसूरत जगह हैं। यह प्रदेश भारत की धरोहर को संजोए हुए है। मध्यप्रदेश में एक मात्र हिल स्टेशन भी हैं, जिसका नाम हैं सतपुड़ा की रानी पंचमढ़ी। पंचमढ़ी बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां से वापस आने का आपको मन नहीं होगा। आइये जानते हैं पचमढ़ी की कुछ खास बातें-

मध्यपदेश की इकलौता हिल स्टेशन हैं सतपुड़ा। पंचमढ़ी सतपुरा की रानी हैं। जहां के नजारे आपको अपना बना लेंगे। रफ्तार से भरी जिंदगी से कुछ पल आप यहां सुकून से बिता सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़ नहीं हैं। काफी शांत जगह है। यहां काफी पुरानी गुफाएं भी हैं। मध्यप्रदेश के इस जगह में भी आपको शैलचित्र देखने को मिलेंगे। पंचमढ़ी में आप खूबसूरती के साथ-साथ जंगली जानवरों को देखने का भी लुफ्त उठा सकते हैं। क्योंकि पंचमढ़ी में घने जंगल और गुफाएं भी हैं जिसके कारण यहां जंगली जानवर भी जंगलों में रहते हैं। इस जंगली जगह को देखने के लिए आप जीप या स्कूटर लेकर घूमने जा सकते हो यहां आपको गौर, तेंदुआ, भालू, भैंसा और कई जंगली जानवर सहज ही देखने को मिलेंगे।
जटाशंकर एक बेहद पवित्र गुफा है। यह पंचमढ़ी से बस एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां जाने के लिए थोड़ा पैदल चलना पड़ता है। इस पवित्र जगह पर प्राकृतिक शिवलिंग हैं। यहां की चट्टान पर बड़ी सी हनुमान जी की मूर्ति बनी हैं। इसके अलावा यहां आप पांडव गुफा को देखने के लिए जा सकते हैं। इस गुफा का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ हैं। इस गुफा में ‘द्रौपदी कोठरी’ और ‘भीम कोठरी’ अपना खास महत्व रखते हैं। कई विद्वान मानते हैं कि इन गुफाओं का निर्माण गुप्तकाल में हुआ है और इन्हें बोद्ध भिक्षुओं ने बनवाया था। हां पर एक बहुत ही खूबसूरत 30 फीट गहरा तालाब हैं। जहां पर लोग मस्ती करने जा सकते हैं। यहां पर तलाब में नहाने की सुविधा भी है। इस तालाब में खूबसूरत झरना गिरता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button