Breaking NewsNational

हैवान बना पिता, दोस्तों संग मिलकर किया बेटी से गैंगरेप

सीतापुर। मानवता को शर्मसार करने व रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ ऐसा पाप किया जिसे सुनकर हर कोई दंग है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि क्या कोई पिता इतना पापी हो सकता है? लेकिन यह सच है। यह खबर उत्तर प्रदेश से है। यूपी के सीतापुर जिले में एक पिता ने अपनी 35 साल की बेटी को अपने दोस्तों को गिफ्ट कर दिया और फिर पिता और उसके दोस्तों ने मिलकर इस युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता की उम्र 50 साल है। वारदात के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह युवती अपने पिता के साथ रविवार (15 अप्रैल) को कमालपुर इलाके में लगे एक मेले में घूमने गई थी।

gang-rape_2018041602140678_650x

मेला घूमने के बाद युवती के पिता ने अपने एक मित्र मान सिंह को वहां बुलाया और अपनी बेटी को उसके हवाले कर दिया। मान सिंह के साथ यह युवती उनके एक और दोस्त मिराज के घर पहुंची। थोड़ी ही देर में युवती का पिता भी वहां पहुंच गया और फिर यहां तीनों लोगों ने मिलकर युवती का गैंगरेप किया। करीब 18 घंटों तक तीनों ने इस युवती को घर में क़ैद रखा। सोमवार (16 अप्रैल) को किसी तरह यह युवती उनके चंगुल से निकलने में कामयाब हो गई। युवती ने अपनी मां को यह पूरी दास्तान सुनाई जिसके बाद युवती की मां ने तुरंत थाने में जाकर तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मिराज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवती के पिता और उसके एक और दोस्त की तलाश जारी है। इस मामले में सीतापुर के एसपी सुरेशराव ए कुलकर्णी ने बताया कि करीब 16 साल पहले इस युवती शादी हो गई थी। लेकिन किसी बात पर पति से अनबन होने पर यह युवती शादी के दो साल बाद ही अपने मायके वापस आ गई थी। नवंबर 2017 में युवती के पिता पर बेटी के साथ अवैध रिश्ता रखने का आरोप भी लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button