माँ कुष्मांडा के पूजन एवं नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की अनंत शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, माँ कुष्मांडा जी की कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस के पावन अवसर पर माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा को नमन किया और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा, आदिशक्ति माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा जी के पूजन एवं नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की अनंत शुभकामनाएं। माता कुष्मांडा जी की कृपा से आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे। माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहे।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा, शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आदिशक्ति माँ भगवती के चतुर्थ स्वरुप माँ कुष्मांडा जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! माँ कुष्मांडा जी की कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।




