Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हमारी पृथ्वी की सुरक्षा में संसाधनों के संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जल, वायु, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, खनिज, जीव-जंतु आदि सहित प्रकृति के कई घटकों को संरक्षित करके पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखा जा सकता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष संदेश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, इस खास अवसर पर हम सब मिलकर भावी पीढ़ियों के लिए वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने, अपने आस-पास सफाई रखने एवं धरती को हरी-भरी व सुंदर बनाने का संकल्प लें।

Advertisements
Ad 27

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हमारी पृथ्वी की सुरक्षा में संसाधनों के संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जल, वायु, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, खनिज, जीव-जंतु आदि सहित प्रकृति के कई घटकों को संरक्षित करके पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखा जा सकता है। ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ हम सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करता है। आइए, अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button