Breaking NewsEntertainment

संजय दत्त के बॉडीगार्ड्स ने की मीडियाकर्मियों से मारपीट

आगरा। संजय दत्त के बॉडीगार्ड ने भूमि के सेट पर मीडियाकर्मियों से मारपीट की। संजय दत्त भूमि फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब ये घटना घटी। आगरा में इन दिनों भूमि फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसी दौरान कुछ मीडियाकर्मी संजय दत्त की तस्वीरें लेने के लिए भूमि के सेट पर पहुंचे।

इसी दौरान फोटो खींचने को लेकर मीडियाकर्मी से विवाद हो गया। इस पर संजय दत्त के बॉडीगार्ड ने मारपीट शुरू कर दी। सिर्फ मारपीट नहीं बल्कि कई लोगों के कैमरे और सामान भी जब्त कर लिए।

Advertisements
Ad 27

विवाद के तुरंत बाद मीडियाकर्मियों ने फिल्म के निर्देशक और संजय दत्त के खिलाफ FIR कर दी। इसके बाद शूटिंग बंद हो गई। विवाद बढ़ता देख संजय दत्त ने मोर्चा संभाला और मीडियाकर्मियों से सार्वजानिक रूप से माफी मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button