Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को गणेश उत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव) एवं ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सदा आप सभी पर बना रहे।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक एवं ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव) एवं ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव) एवं ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद सदा आप सभी पर बना रहे। ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के दाता विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आरोग्य का संचार करें, यही कामना है।

उन्होंने गणेश उत्सव का वर्णन करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है, विशेषतौर पर महाराष्ट्र व कर्नाटका में इसे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान श्री गणेश जी की पूजा की जाती है और बड़ी ही धूमधाम के साथ गणेशोत्सव मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button