Breaking NewsUttarakhand

नदी में डूबने से हुई युवक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

देहरादून में आज शाम नदी के तेज बहाव में बहने से हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई। राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला।

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र के बगड़ा धोरण में शनिवार शाम नदी के तेज बहाव में बहने से हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:40 बजे यूपी-112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सहस्त्रधारा के बगड़ा धोरण क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही आईटी पार्क चौकी प्रभारी पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नदी से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया।

Advertisements
Ad 29

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंकुश तुसाम (पुत्र रामफल) निवासी ग्राम शिमला गुजरान, थाना बापौली, जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। घटना के समय मृतक के परिजन भी देहरादून में मौजूद थे और अस्पताल पहुंच गए।

राजपुर पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने समेत अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। घटना के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने पर्यटकों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के तेज बहाव से दूर रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button