Breaking NewsUttarakhand

हिरण्मय जे. पण्डया बने भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विनय कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महामंत्री

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 2 से 4 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल अधिवेशन हिरण्मय जे. पण्डया को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विनय कुमार सिन्हा को महामंत्री निर्वाचित किया गया। बी. सुरेन्द्रन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। वित्त सचिव का कार्य जगदीश जोशी देखेगे।

भारतीय मजदूर संघ देहरादून के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पर जयंतीलाल, एम मलेशम, महेंद्र प्रताप सिह, कृष्ण प्रताप सिंह एम जगदीश्वर, नीता चौबे, सुखविंदर सिंह, एलपी कटकवार एवं मंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार पांडे, गिरीश आर्य, अशोक, रामनाथ गणेशन, नीलिमा चिनोटे, व्ही शाक्य।

उत्तराखंड प्रदेश के लिये क्षेत्रीय संगठन मंत्री व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री अनुपम जी एवं महिला प्रभारी इंदू नायर जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी।

हम भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के समस्त कार्यकर्ता नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हैं तथा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी अनुपम जी व महिला प्रभारी इंदू नायर जी को दिये जाने पर भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद ओर आभार प्रकट करते है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button