Breaking NewsUttarakhand

जनसेवी अजय सोनकर ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी हैं।

मीडिया को जारी अपने शुभकामना सन्देश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। संपूर्ण जगत को अपनी अनुपम लीलाओं से मोहित करने वाले महान योगी देवकीनंदन भगवान श्री कृष्ण जी को कोटि-कोटि प्रणाम।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष भारत में जन्माष्टमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन को हिन्दू धर्म के भगवान् श्री कृष्णा के जन्म दिवस की ख़ुशी में मनाया जाता है। इसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे- कृष्णाष्टमी, गोकुलाष्टमी, अष्टमी रोहिणी, श्री कृष्ण जयंती, श्री कृष्णा जयंती आदि।

Advertisements
Ad 13

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर मानव रूप में जन्म लिया था। वे मानव जीवन को बचाने के लिए और मानव के दुखों को दूर करने के लिए पृथ्वी पर आये थे। प्रभु श्री कृष्ण सदैव भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस पर्व पर बहुत से हिन्दू धर्म के अनुयाई व्रत रखते है ताकि वे भगवान् कृष्ण को प्रसन्न कर सकें।

माखन चोर नन्द किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर। हरे कृष्ण-हरे मुरारी, पूजती जिन्हें दुनिया सारी। आओ उनके गुण गाएं, सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं। जय श्रीकृष्ण!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button