Breaking NewsWorld

जापान के PM शिगेरू इशिबा देने जा रहे इस्तीफा, ये है वजह

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में भारी हार की जिम्मेदारी लेने के लिए उनकी पार्टी की ओर से बढ़ती मांग के बाद रविवार को पद छोड़ने की मंशा जाहिर की।

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अचानक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने जुलाई में हुए संसदीय चुनाव में भारी हार की जिम्मेदारी लेने के लिए उनकी पार्टी की ओर से बढ़ती मांग के बाद रविवार को पद छोड़ने की मंशा जाहिर की।

Advertisements
Ad 27

अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने वाले इशिबा ने अपनी ही पार्टी के भीतर अधिकतर दक्षिणपंथी विरोधियों की मांगों को एक महीने से अधिक समय तक नजरंदाज किया। इशिबा का यह कदम ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नेतृत्व चुनाव कराने को लेकर एक निर्णय करने वाली है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह उनके खिलाफ एक प्रकार का अविश्वास प्रस्ताव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button