Breaking NewsNational

‘जेटली की दवा में दम नहीं’, आईसीयू में अर्थव्यवस्था : राहुल

नई दिल्ली। बड़े आर्थिक सुधारों को अर्थव्यवस्था के लिए कड़वी दवाई बताने वाले सरकार के बयानों पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी और जीएसटी ने तो अर्थव्यवस्था को आईसीयू में पहुंचा दिया है।

Advertisements
Ad 29

राहुल गांधी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘डॉ. जेटली, नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था ICU में है। आप कहते हैं कि आप किसी से कम नहीं, मगर आपकी दवा में दम नहीं।’’

अपने इस ट्वीट के माध्यम से राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे बड़े आर्थिक परिवर्तनों को अच्छा कदम बता रही सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर, तथा दवा वाली टिप्पणी के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी सहित कई मौकों पर अपने भाषणों में विभिन्न बड़े आर्थिक सुधारों को अर्थव्यवस्था के लिए कड़वी दवा बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button