Breaking NewsSports

केबीसी में जीती राशि दान की सिंधु ने

हैदराबाद। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने एक लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम में जीती हुयी 25 लाख रूपये की राशि कैंसर के खिलाफ लड़ाई के लिए एक अस्पताल को दान कर दी।

Advertisements
Ad 29

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि, ‘‘पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता पीवी सिंधु ने अमिताभ बच्चन की मेजबानी वाली लोकप्रिय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में जीती हुई 25 लाख रूपया दान दे दी है।’’

अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पीवी सिंधु ने तेलगू अभिनेता और जाने माने अभिनेता एवं तेदेपा के संस्थापक एनटी रामाराव के बेटे एवं बासवताराकम इंडो अमेरिकन कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीच्यूट के अध्यक्ष एन बालाकृष्णन को 25 लाख रूपये का एक चेक सौंपा। इसमें बताया गया है कि बालाकृष्णन ने दान में राशि देने की पीवी के निर्णय की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button