Breaking NewsLifeNational

घर के मंदिर में सूखे फूल रखने से होता है ये असर, पढ़िये पूरी जानकारी

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सूखे फूलों के बारे में। घर में कभी भी सूखे फूल नहीं रखने चाहिए। इसकी जगह ताजे फूल रखने चाहिए। ताजे फूल अद्भुत रूप से ऊर्जा का सृजन करते हैं। इनके द्वारा उत्पन्न ऊर्जा पॉजिटीवली चार्जड होती है।

चीनी वास्तु शास्त्र में इसे यांग एनर्जी के नाम से जाना जाता है। ताजे फूल जहां रहते हैं वहां अन्य प्राणियों को अपनी ऊर्जा से सराबोर कर देते हैं,लेकिन यही फूल सूखते ही नकारात्मक ऊर्जा छोड़ने लगते हैं और सूखे फूलों के ईर्द-गिर्द रहने वाले जीवित मनुष्य अपनी ऊर्जा का क्षय महसूस करते हैं।

Advertisements
Ad 29

अगर परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उस व्यक्ति के कमरे में ताजे फूलों का गुलदस्ता रामबाण साबित होता है, लेकिन यही फूल सूखते ही उनके लिए विषवाण बन जाते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button