Breaking NewsUttarakhand

खाई में समाई बेक़ाबू कार, किशोरी की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में ऋषिकेश-श्रीनगर हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Advertisements
Ad 29
थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी के अनुसार जिला बागपत और दिल्ली के छह लोग तपोवन स्थित नीरगड्ड वाटर फॉल में नहाने पहुंचे थे। यहां से सभी कार से शिवपुरी जा रहे थे। ब्रह्मपुरी के पास कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा देख अन्य राहगीरों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला।
हादसे में काजल (17) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि चालक सहित अन्य पांच गंभीर रूप से मिले। घायलों को आननफानन राजकीय अस्पताल (एसपीएस) पहुंचाया। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती ने बताया कि कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी थी। घटना में एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच घायल हुए हैं। घायलों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है।

घायलों की सूची:
– शिल्पी (27) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
– अमित (32) पुत्र सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत
– अंकिता (23) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
– अनुष्का (16) पुत्री महेंद्र सिंह निवासी वजीराबाद, जलबोर्ड कॉलोनी दिल्ली
– अब्दुल हमीद (25)  पुत्र मौहम्मद यामीन निवासी कौलाना रोड, कस्बा बड़ौत थाना बड़ौत जिला बागपत दक्षिणी चमरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button