Breaking NewsUttarakhand

लॉकडाउन के दौरान शुरू किया जा सकता है टैक्सियों का संचालन!

देहरादून। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी लॉकडाउन जारी है। इसी बीच देहरादून जिले के ऑरेंज जोन में आने से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ऑरेंज जोन में ओला कैब और अन्य टैक्सियों के साथ ही निजी कारों को सशर्त अनुमति मिल सकती है।

लेकिन इसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मिलने के बाद ही राहत दी जाएगी। फिलहाल लॉकडाउन नियमों का पालन कराया जाएगा।

Advertisements
Ad 27

जिलाधिकारी ने कहा कि ऑरेंज जोन में आने के बाद चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अगला लक्ष्य ग्रीन जोन में पहुंचना है। लॉकडाउन के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी राहत दी है। फैक्टरी, किताबें व पंखे की दुकानें खुल रही हैं। आवश्यक सेवाओं की दुकानें रोज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुल रही हैं।

उम्मीद है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में लोगों को और ज्यादा राहत मिले। ऑरेंज जोन में ओला कैब और टैक्सी सेवाओं को छूट मिल सकती है। इसमें ड्राइवर के अलावा दो यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button